यमुनानगर, 7 सितम्बर : हरियाणा कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है। यमुनानगर जिले की दो सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। रादौर से विधायक बिशन लाल सैनी और साढोरा से सिटिंग विधायक रेणु बाला को दोबारा टिकट दिया है। रादौर से टिकट मिलने पर विधायक बिशनलाल सैनी काफी खुश नजर आए। कार्यकर्ताओं ने उनका घर जाकर बधाई दी और वह कार्यकर्ताओं के बीच ढोल की ताप पर नाचते दिखाई भी दिए।
बता दें कि हरियाणा कांग्रेस 31 उम्मीदवारों के अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में ज्यादातर सिटिंग विधायकों को दोबारा मौका दिया है। रादौर से विधायक बिशनलाल सैनी पर पार्टी ने दोबारा से विश्वास जताया है। टिकट की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुंचे और ढोल की थाप पर वर्कों के साथ विधायक बिशनलाल सैनी भी नाचते दिखाई दिए। विधायक बिशनलाल सैनी ने टिकट मिलने पर खुशी जाहिर की ओर हाईकमान का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि दोबारा से मौका देने के लिए मैं हाइकमान का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि मैं दोबारा रादौर से विधायक बनूँगा और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनूंगा। रादौर से भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा की खिलाफत पर उन्होंने कहा कि कर्णदेव कंबोज का टिकट कटना गलत है क्योंकि वह लगातार लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करते थे। बीजेपी ने उनका टिकट काटकर गलत किया।







