Home Haryana 50 हजार वन मित्रों की हई नियुक्ति..भाऊ गैंग के सदस्यों के...

50 हजार वन मित्रों की हई नियुक्ति..भाऊ गैंग के सदस्यों के एनकाउंटर पर CM ने दी प्रतिक्रिया

180
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)– प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज करनाल में त्रिवेणी लगाकर 75 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया।वहीं मीडिया से बातचीत में नायब सैनी ने भाऊ गैंग के तीन सदस्यों के एनकाउंटर पर कहा की जो भी गलत काम करेगा या गुंडा*गर्दी करेगा हरियाणा में उसका कोई स्थान नहीं है।
करनाल में आज एक ही समय में लगाए गए 20 हजार पौधे
प्रदेशवासियों को 75 में वन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने  कहा कि आज दो बड़ी परियोजना की शुरुआत हुई है, एक तो 50 हजार वन मित्र लगाए गए हैं। जो वन मित्र प्रति पौधा लगाएगा उसे 20 रुपये सरकार की ओर से दिया जाएगा। दूसरी बड़ी परियोजना जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था ‘ एक पेड़ मां के नाम’ हरियाणा में आज  इसका शुभारंभ किया है।नायब सैनी ने सभी हरियाणा वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने किसी भी खुशी के अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। 2014 से 2024 तक हमारी सरकार ने प्रदेश में 18 करोड़ पौधे लगाने का काम किया है। अबकी बार भी हमने एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़ों को पूजनीय स्थान दिया गया है, चाहे पीपल हो या वट वृक्ष हो जिसके नीचे भगवान कृष्ण ने गीता का संदेश दिया और भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया। यह हमारी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। पेड़ पौधे हमारी प्रकृति का एक सुंदर रूप है इससे वातावरण भी ठीक रहता है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस गर्मी में हमने देखा कि कई स्थानों में 50 डिग्री से अधिक तापमान रहा। इससे जो हमारे ग्लेशियर है वह भी पिघल रहे हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन को सुरक्षित करने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं।
दीपेंद्र हुड्डा दें पहले अपने कार्यकाल का जवाब 
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा 15 जुलाई से करनाल में जवाब मांगो यात्रा निकालने पर नायब सैनी ने कहा कि पहले उन्हें अपने कार्यकाल का जवाब देना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या-क्या काम किया। नहीं तो मैं दीपेंद्र हुड्डा को पूरी बुकलेट देकर बता दूंगा कि उनके कार्यकाल में क्या-क्या हुआ। उनके समय में हरियाणा विकास से वंचित रहा , हरियाणा को पिछड़े के तौर पर इन्होंने आगे बढ़ने का काम किया। हरियाणा में क्षेत्रवाद के नाम पर भेदभाव होता था। इस यात्रा में बापू बेटा के अलावा कोई ओर दिखाई नहीं देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here