हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल ने करनाल में प्रेस वार्ता कर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी मुद्दों को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रदेश और करनाल लोकसभा का चुनाव प्रचार पुरा किया गया है । मनोहर लाल ने कहा कि मैने 16 रोड शो 211 गांवों और आस पास के 300 पंचायतों को रोड शो के माध्यम से कवर किया है, पूरा अभियान से मै सन्तुष्ट हु, कम समय मे ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम किये।पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो कार्य किये है वो देश हित प्रदेश हित में हुए है, कई गांवो में 100 से ज्यादा लोगो की नोकरीया भी लगी है। हमने बिना पर्ची खर्ची के नोकरियों दी।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मुझे विश्वास है 10 कि 10 लोकसभा सीटों को हम जीतेंगे 11 कमल के फूल हरियाणा में इस बार खिले ।कई लोग बीजेपी में शामिल हुए है। जनता का हमे साथ मिला है। राजिंदर आर्य दादूपुर किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी बीते कल बीजेपी में शामिल हुए है ।जिन्होंने अपना समर्थन बीजेपी को दिया है ।मनोहर ने कहा कि विपक्ष ने इमोशनल भाषण देकर लोगो को बरगलाने का काम किया, दिल्ली को पानी कम देने की बात कही, मनोहर लाल ने कहा पानी जितना जिसको मिलना चाहिए उतना पानी हम दे रहे है। गर्मी के दिनों में भी हम पानी इनके कहने पर देते है, जितना पानी है उतना मिल रहा है, पानी पर इमोशनल खेल खेलने की मैं निंदा करता हूं ।
विरोध करने वाले किसान पूरे सिख नही..ट्रेक्टरों पर हथियार बांध करके जाना गलत
दीपेन्द्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि पैसे लेकर फार्म भरने के मामले को लेकर चुनाव आयोग से इनकी शिकायत की गई है।किसानों द्वारा दिल्ली जाने से क्यो रोका गया उसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, हमने नही रोका, दिल्ली बॉर्डर पर हमने पिछली बार जाने नही दिया, लेकिन इन्होंने जो किया सबको पता है.लाल किले पर ऐसी चढ़ाई की जैसे दुश्मन चढ़ाई करता है, प्रधानमंत्री ने सहनशीलता से फैसला लिया नही तो हमारे ऊपर ये लोग बड़ा आरोप लगाते। कुछ भी हो सकता था यह आरोप बीजेपी पर लगाते है। मनोहर लाल ने कहा कि, विरोध करने वाले किसान पूरे सिख नही है, दिल्ली जाना है ट्रेन में जाओ,बस में जाओ, प्लेन में जाओ, ट्रेक्टरों पर हथियार बांध करके जाना गलत है, मनोहर लाल ने कहा हम सिखों का सम्मान करते है सिखों ने देश के लिए कुर्बानी की मै भी सिख हु सिख समाज का आदर करता हु ।







