Home Haryana पलवल में 17 अप्रैल को होगी बीजेपी की विजय संकल्प...

पलवल में 17 अप्रैल को होगी बीजेपी की विजय संकल्प रैली…विधायक दीपक मंगला ने किया जीत का दावा

160
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव को लेकर पलवल में आगामी 17 अप्रैल को विजय संकल्प रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर शिरकत करेगें। रैली की तैयारियों को लेकर आज विधायक दीपक मंगला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि पलवल में आयोजित होने वाली विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें भारी संख्या में लोग भाग लेगें।
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि विजय संकल्प रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरा हुआ है। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है। भाजपा की नीतियों के चलते लोकसभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत हासिल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा प्रदेश की लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए है,जबकि कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशियों का चयन करने में कठिनाई हो रही है। जिससे भाजपा का मनोबल बढ़ा हुआ है। निश्चित तौर पर भाजपा हरियाणा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत का परचम लहराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here