कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-किसानो के समर्थन में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप ने चक्का जाम करने का फैसला लिया है. किसानों ने कल दो घण्टे यातायात ठप्प करने का एलान किया है.
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि कल प्रदेश भर में पंजाब के किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन गुरनाम सिंह चढूनी 12:00 बजे से 2:00 बजे तक हाईवे जाम करेंगे।गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आज खनोरी बॉर्डर पर एक किसान की गोली लगने से मृ*त्यु हुई है. इसके विरोध में कल 12:00 से 2:00 बजे तक प्रदेश भर के हाईवे को जाम किया जाएगा और फिर उसके अगले दिन कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा किसानों के समर्थन में।







