Home Haryana प्रतिभाशाली बच्चों की तलाश के लिए शुरू हुआ मिशन बुनियाद,निजी स्कूलों की...

प्रतिभाशाली बच्चों की तलाश के लिए शुरू हुआ मिशन बुनियाद,निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगी सुविधा

185
0
कुरुक्षेत्र(TSN): कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों की तलाश के लिए शुरू हुआ मिशन बुनियाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस आयोजन में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के बच्चे भी सुविधाओं से वंचित नहीं रहेंगे।
विनोद कौशिक  ने कहा कि निजी स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों के बच्चों को आईआईटी, जेईई मेंस की परीक्षाओं के लिए तराशा जाए इसके लिए सरकारी स्कूलों में मिशन बुनियाद व सुपर 100 ( हंडर्ड) अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए आयोजित एंट्रेंस एग्जाम को उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को प्रवेश मिलता है ताकि उन्हें भी अपना करियर बनाने का अवसर मिले। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में शनिवार को पेहवा में कार्यक्रम किया गया है जिसे लेकर बच्चों व उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here