Home Haryana पहली बार आदमपुर में खिला कमल, बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने इतने...

पहली बार आदमपुर में खिला कमल, बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने इतने वोटों से हासिल की जीत

245
0

रोहतक (अकुंर कपूर): हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई से भारतीय जनता पार्टी का पहली बार खाता खुला है। भव्य बिश्नोई की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटी और नाचकर खुशी मनाई। बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने 67,376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है।

मुकाबला भाजपा के भव्य, कांग्रेस के जयप्रकाश, इनेलो के कुरडाराम नंबरदार और आम आदमी पार्टी के सतेंद्र सिंह के बीच है। बता दें कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी और 13 राउंड में मतों की गिनती होगी। मतगणना के दौरान 5 बूथों के वीवीपैट के मतों की भी गिनती की जाएगी।

उन्होंने जीत का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की नीतियों के कारण आज हर वर्ग पार्टी के साथ है। उन्होंने निष्पक्ष तरीके से सभी वर्गों के लिए विकास के कार्य किए हैं। आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में मां बेटे की कांग्रेस है। प्रदेश में बाप बेटे की कांग्रेस है भूपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए पक्षपात से काम किए जिसे जनता ने सिरे से नकार दिया। भविष्य में भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा। उन्होंने इस जीत पर आदमपुर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि अब वहां के लोगों को विकास के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here