हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा प्रदेश के तमाम लोगों की भलाई के लिए कार्य करती है ।
प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस की लगातार हर विधानसभा में रैलियां चल रही है । सबसे पहले 7 तारीख को बरौदा उसके बाद 11 को दादरी मैं रैली होगी । आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वह कहीं से मर्जी चुनाव लड़े, लेकिन कांग्रेस हर जगह सक्षम है । सरकार को नि+शाने पर लेते हुए कहा कि आज हरियाणा में मौजूदा सरकार से हर व्यक्ति दुखी है चाहे वह गेस्ट टीचरों के धरने, सरपंचों के घे+राव हो ।
खिलाड़ियों पर भी उन्होंने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि आज देश की बेटियां अपने मेडल वापस लौटा रही है । आज प्रदेश बेरोजगारी महंगाई और बिगड़ी कानून व्यवस्था से जूझ रहा है । सरकार प्रदेश को नंबर वन बताती है, जबकि कर्ज लेने में प्रदेश सरकार नंबर वन बन चुकी है, 70000 करोड़ का कर्ज आज हो गया है । भाजपा द्वारा राम मंदिर का अयोध्या में प्रचार प्रसार करने को लेकर भी कहा कि भाजपा यह बताएं कि राम मंदिर के द्वारा किसने खोले थे और शिलान्यास किसने किया था, वो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किए थे ।







