Home Haryana हरियाणा में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने घेरा...

हरियाणा में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने घेरा मनोहर लाल सरकार को

177
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी ने प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा के पांचवें दिन आप नेताओं ने हरियाणा में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर मनोहर लाल सरकार को घेरा। चौथे दिन प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता सोहना में रहे। प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर नरवाना, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा गढ़ी-सांपला और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा यमुनानगर में रहीं।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहा है, न महिलाएं ने व्यापारी सुरक्षित नहीं है।  उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा आज पूरे देश में दूसरा सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि  आम आदमी पार्टी कानून व्यवस्था से लेकर आम जन की लड़ाई मजबूती से लड़ना चाहती है, इसलिए बदलाव की जरुरत है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले नौ साल के राज में हरियाणा अपराध का प्रदेश बन गया है। खुलेआम पलवल में फाय+रिंग, गुरुग्राम में मुठभेड और जगह जगह ह+त्याएं व दु+ष्कर्म की वारदात होती हैं। हरियाणा में प्रतिदिन 5-6 दुष्कर्म के मामले हुए हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। भाजपा सरकार के शासन ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, इसलिए अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 25 साल कांग्रेस और 9 साल भाजपा ने राज किया। लेकिन आज तक प्रदेश के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here