Home Haryana न+शे से युवाओं को बचाने के लिए नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की नई...

न+शे से युवाओं को बचाने के लिए नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की नई पहल,दिलवाई जाएगी लोटा नमक की शपथ

203
0
करनाल(TSN): हरियाणा प्रदेश में युवाओं को न+शे से दूर रखने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब पुरानी और प्रचलित परंपरा का सहारा लेने जा रहा है। इस अभियान के जरिए ड्रग टास्क फोर्स न+शे में लिप्त लोगों को लोटा नमक में डालकर ग्राम समुदायों और पंडितों के सामने नशी+ली दवाओं के पूर्ण त्याग की शपथ दिलाई जाएगी। ब्यूरो के डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि इस पहल का नाम हार्ड कैंपेन रखा गया है। इसका उद्देश्य नशी+ली दवाओं के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना हैं ।
डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि लोटा नमक के बारे में समाज में मजबूत अवधारणा है इसलिए उम्मीद है की ऐसी शपथ के बाद न+शे की बिक्री और सेवन पर लगाम लगेगी । इसके इलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो न+शा तस्करों और विक्रेताओं को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए उनकी संपत्ति भी जब्त कर रहा है । प्रदेश में अब तक 82 न+शा तस्करों की करीब 45 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी राजकुमार रंगा ने बताया कि न+शे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए ब्यूरो पड़ोसी राज्यों में धरपकड़ अभियान चलाता है । मादक पदार्थों की बिक्री के 141 कमर्शियल मामले पकड़े गए है जिनमें से 23 आरोपियों को सजा दिलाई गई है । डीएसपी ने बताया कि न+शे की खेप के साथ जो भी अपराधी पकड़े जाते है उनसे गहनता से पूछताछ होती है और जिस भी पड़ोसी राज्य से उनके तार जुड़ते है वहां भी लोगों पर एक्शन होता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here