Home Haryana विधायक ने किया राधेश्याम कॉलोनी में विकास कार्य का शुभारंभ…. बोले...

विधायक ने किया राधेश्याम कॉलोनी में विकास कार्य का शुभारंभ…. बोले लोगों को मिलेगा लाभ

200
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)– विधायक दीपक मंगला ने आज राधेश्याम कॉलोनी में सीवर लाइन डालने के विकास कार्य का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में रूद्र कॉलोनी धौलागढ़,पीडब्ल्यू रोड का उद्घाटन, लिंक रोड बाता और लिंक रोड भवाना विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला ने कहा कि राधेश्याम कॉलोनी में सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है। सीवर लाइन का कार्य पूर्ण होने से सीवरेज की समस्या का समाधान हो जाएगा और क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पीने के स्वच्छ पानी और बिजली की लाइन डालने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। स्थानीय निवासी सुनील फौजी ने कहा कि विधायक द्वारा लोगों को आश्वासन दिया गया है, उनकी सभी समस्याओं का जल्द  समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य होने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here