Home Haryana सब्जियां और फल कितनी सुरक्षित ब बिगड़ेगी, अब लैब में जांच से...

सब्जियां और फल कितनी सुरक्षित ब बिगड़ेगी, अब लैब में जांच से होगा खुलासा

150
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए बड़ी मात्रा में पेस्टीसाइड का स्प्रे खेतो में किया जाता है। किसानों द्वारा प्रयोग हो रहे रसायनों का दुष्प्रभाव खेत की मिट्टी, पानी और फसल पर होता है जिससे फलों और सब्जियों में पेस्टीसाइड मात्रा बढ़ रही है । सब्जियों और फलों में जहरीले रसायनों की अधिक मौजूदगी इंसानी सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रही है । पेस्टीसाइड के कारण फलों और सब्जियों का सेवन लोगो को गंभीर बीमारियो में धकेल रहा है ।
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में दो क्वालिटी कंट्रोल लैब बनाई है जहां पर फल और सब्जियों में पेस्टीसाइड की मात्रा की जांच होगी। घरौंडा स्थित इंडो इजराइल में बनाई गई क्वाल्टी कंट्रोल लैब प्रदेश के 11 जिलों को जोड़ा गया है । इन जिलों के  किसानों के खेतो से साल भर में करीब 2600 सैंपल मिट्टी पानी  फल और सब्जियों के लिए जायेंगे। लैब में बीते वर्ष हुई जांच में 150 से ज्यादा नमूनो में पेस्टीसाइड की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक मिली थी । लैब अधिकारी डा कोमल ने बताया की लैब में सभी तरह की  फलों और सब्जियों की जांच होती है ।किसानों के लिए इस तरह की जांच के कई फायदे है । उन्हे अपने खेत की सेहत और फसल की गुणवत्ता के बारे में सही जानकारी मिलती है और जो किसान प्रमाणित उपज बेचना चाहते है उनको  इस लैब से फायदा मिलेगा ।
इंडो इजराइल सेंटर की क्वालिटी कंट्रोल लैब में होगी जांच
इंडो इजरायल सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर डा बिल्लू यादव ने बताया की फलों और सब्जियों के उत्पादन के साथ उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । सब्जियों और फलों में पेस्टीसाइड की अधिक मात्रा सेहत के लिए हानिकारक है ।लैब की जांच से किसानों को अपनी बागवानी फलों की गुणवत्ता के बारे में स्टीक जानकारी मिलेगी । जो किसान अपनी उपज अच्छे भाव पर बेचना या निर्यात करना चाहते है उनके लिए क्वालिटी कंट्रोल लैब बेहद मददगार साबित होगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here