कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल में सुबह के समय हल्की बुंदाबादी से शुरुआत हुई और दोपहर में तेज मूसलाधार बारिश होती नजर आई, जिसके कारण शहर के कई सड़क पर वाहनों का पहिया जाम होता नजर आया ।सड़क पर वाहनों की लंबी कतार से जाम लग गया। कैथल के मुख्य चौक पेहवा चौक से लेकर महेश चौक के बीच में लंबा जाम लगा नजर आया ।इस बीच बाईक से लेकर ट्रक वाला भी फंसा हुआ नजर आया।
बता दे कि यह अव्यवस्था बारिश के चलते हुई,जिसके कारण लंबा जाम लगा रहा और सड़क की दोनों तरफ से वाहनों की एक बड़ी संख्या देखी गई।कैथल ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि कैथल एसपी उपासना के निर्देशानुसार शहर के मुख्य चौक चौराहे व शहरभर में कहीं पर जाम की अवस्था नहीं होनी चाहिए । उसी को लेकर ट्रैफिक पुलिस कैथल काम कर रही है । आज कैथल के हर चौक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान मुशतेदी से ड्यूटी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि बरसात के कारण थोड़ी अव्यवस्था है और इस अवस्था के बीच में भी ट्रैफिक पुलिस के जवान काम कर रहे हैं, ताकि यातायात सुगम और सुचारू तरीके से चलता रहे और किसी आमजन और वाहन चालक को दिक्कत ना हो।







