Home Haryana भिवानी में रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम…बोले आरोपियों के खिलाफ की...

भिवानी में रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम…बोले आरोपियों के खिलाफ की जाए कार्यवाई

143
0
भिवानी : चन्द्रिका ( TSN)-   अम्बाला में हुई रोडवेज कर्मचारी की ह+त्या को लेकर भिवानी में रोडवेज कर्मचारियों ने  सरकार विरोधी नारे लगाए और   चक्का जाम किया । रोडवेज कर्मचारी वर्कशाप गेट पर धरने पर बैठ गए,  जिसके चलते बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को दर बदर भटकना पड़ा ।भिवानी डिपू से सुबह 4 बजे से एक भी बस अपने गंतव्य की ओर  रवाना नही हुई ।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज का यह धरना मात्र सरकार को आगाह करने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती व आरोपीयों के खिलाफ कारवाई नही होती तब तक धरना जारी रहेगा । वहीं रोडवेज कर्मचारियों के विरोध के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटनायों को रोकने के लिए बस स्टैंड व वर्कशाप  पर रोडवेज अधिकारियों के साथ पुलिस बल मैजूद रहा ।उधर, यात्रिओ ने कहा कि सुबह से कोई बस, बस स्टैंड पर नही आई जिसके चलते दिक्कत आ रही  है और  प्राइवेट वाहन चालक भी किराये से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। वहीं उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार  व जीएम रोडवेज ने बताया कि  कोई भी ड्राइवर कंडेक्टर डियूटी पर नही आए इसलिए बसे नही चल पा रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here