Home politics पलवल में भाजपा को करारा झटका…पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की पूर्व जिला इकाई...

पलवल में भाजपा को करारा झटका…पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की पूर्व जिला इकाई ने करन दलाल के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का दामन

185
0
पलवल ( TSN)-जिले में भाजपा को एक बार फिर करारा झटका लगा है, जहां भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ इकाई के पूर्व प्रधान सुखबीर सिंह फौजी ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल ने उनको पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में स्वागत करते हुए भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आये पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को पार्टी ज्वाइन कराने के बाद प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री करण दलाल ने कहा की भाजपा ने देश की सबसे बड़ी और सम्मानीय जमात फौज जो देश के लिए हमेशा सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तत्पर रहती है उसका अपमान किया है यही कारण है की आज न केवल पलवल बल्कि फरीदाबाद के पूर्व सैनिको ने भी कांग्रेस में अपनी आस्था जताई है। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार आने पर पूर्व सैनिकों को जो उम्मीदें हैं उन्हें प्रमुखता से पूरा किया जायेगा। करन दलाल ने कहा की पूर्व सैनिकों को कांग्रेस में आने से पार्टी को बहुत बल मिलेगा। उन्होंने कहा की पूर्व सैनिको के पार्टी ज्वाइन करने से कांग्रेस को इलाके में नई ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा की 9 साल के शासन में पूर्व सैनिकों को भाजपा जो सम्मान नहीं दे सकी हमारी पार्टी उन्हें निश्चित ही पूरा मान सम्मान देगी और पूर्व सैनिकों की मांगों को सरकार बनने पर पूरा किया जायेगा।
वहीं भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस ज्वाइन करने वाले भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला प्रधान सुखबीर फौजी ने कहा की भाजपा ने 2014 के चुनावों के दौरान पूर्व सैनिकों को बड़े बड़े सपने दिखाए थे जिसके चलते पूर्व सैनिको ने एकजुट होकर भाजपा को वोट देकर सत्ता पर काबिज किया था, लेकिन पूर्व सैनिकों को सुविधाएं देना तो दूर भाजपा ने उल्टा जो 2014 से पहले का कांग्रेस के राज का जो बुनियादी ढांचा था उसको भी तितर बितर कर दिया चाहे वो वन रैंक वन पेंशन का मामला हो या फिर अन्य मेडिकल सुविधाएं, बच्चों की स्कॉलरशिप का मामला हो धीरे धीरे सब कुछ खत्म कर दिया। सुखबीर फौजी ने कहा जिस सैनिक का नाम इज्जत से लिया जाता था उसे आज अग्निवीर का नाम दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here