Home Ambala अंबाला रेलवे स्‍टेशन की बदलेगी सूरत, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया उद्घाटन...

अंबाला रेलवे स्‍टेशन की बदलेगी सूरत, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया उद्घाटन !

239
0

अंबाला (एकता): अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अंबाला शहर के स्टेशन नवीनीकरण के कार्य का उद्घाटन 6 अगस्त 2023 को सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा किया गया था, जिसके बाद अब शहर के रेलवे स्टेशन को अंबाला के इतिहास के साथ जोड़ कर सुंदर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि दिसंबर माह तक इस कार्य को पूरा करने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि स्टेशन नवीनीकरण के अंतर्गत जो जर्जर भवन है। उसका मरम्मत कार्य शुरू किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए अंबाला शहर स्टेशन को पूरी तरह से डेवलप किया जा रहा है। स्टेशन की डेवलपमेंट में क्वार्टर और शौचालय अभी नवनिर्मित किए जाएंगे, जिससे शहर के रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here