भिवानी (एकता): पूरे हरियाणा में युवाओं को ड्रग्स से दूर रहने का आह्वान किया जा रहा है। इस यात्रा से युवाओं की मानसिकता पर बड़ा ही सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई, खेल और अन्य रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा शुरू में नशे को एक शौकिया तौर पर शुरू करते हैं, लेकिन बाद में यह आदत बन जाती है, जिस वजह से इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और हमें इसके नशे में नहीं खोना चाहिए।
मीडिया सूत्रों के अनुसार भिवानी-दादरी रोड पर गांव कितलाना में टोल प्लाजा के पास Cyclothon के स्वागत में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सर्राफ ने कहा कि ड्रग्स युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सितंबर को करनाल से Cyclothon को करनाल से रवाना किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. गुप्ता ने कहा कि युवावस्था जीवन का बहुत ही अहम पड़ाव होती है, जहां से जीवन की दिशा और दशा निर्धारित होती है। युवाओं को अपने उज्जवल भविष्य के बारे में सोचकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ड्रग्स की लत लग गई है तो वे चिकित्सक की सलाह लें।

विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ लगाए जोरदार नारे
साइक्लोथॉन के स्वागत के दौरान राजीव गांधी महिला महाविद्यालय से एनएसएस और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा आसपास से अनेक स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। साइक्लोथॉन गांव लोहानी, टिटाणी, बजीणा व ढाणी माहू में भी ग्रामीणों ने युवाओं ने जोरदार स्वागत किया गया।







