अंबाला (एकता): आजादी की 76वीं वर्षगांठ को लेकर तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं। तिरंगे की मांग बढ़ रही है। पिछले साल की तरह इस बार भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत डाक घर पूरी शिद्दत से काम कर रहा है। डाक घर होम डिलीवरी की सुविधा भी दे रहा।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस आजादी का त्यौहार हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है, जिसके लिए डाक विभाग लोगों को जागरूक कर उन्हें तिरंगा भी दे रहा है। ताकि लोग अपने घरों पर इस बार भी तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न मना सके।
अंबाला डाक विभाग लोगों को 25 रुपए प्रति तिरंगे के हिसाब से देश के इस सम्मानपूर्वक दिन को मानने की अपील कर रहा है। हम लोगों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही मोल से तिरंगा दे रहे हैं। लोग चाहे तो ऑनलाइन भी तिरंगे का आर्डर कर सकते हैं और हम उनके घर तक पहुंचा देंगे। वही उन्होंने लोगों से ये अपील की कि आजादी के इस दिन को वो अपने घरों में हमारा तिरंगा झंडा लगाकर मनाएं।







