अंकुर कपूर ,अंबाला। महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने के बाद एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया और ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने फैसले का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह को हनुमान जी की प्रतिमा और दोशाला भेंट कर सम्मानित किया।







