Home Business/Education हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म कल से ऑनलाइन, जानें...

हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म कल से ऑनलाइन, जानें पूरी प्रक्रिया

192
0

भिवानी  | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा मार्च-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 6 नवंबर (गुरुवार) से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने जानकारी दी कि छात्र 25 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक ₹100, 3 से 9 दिसंबर तक ₹300 और 10 से 16 दिसंबर तक ₹1000 विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा किए जा सकेंगे। 16 दिसंबर के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

बोर्ड ने बताया कि परीक्षार्थी पंजीकरण के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से लॉगिन करें। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं।

बोर्ड ने सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों की जानकारी को विद्यालय रिकॉर्ड के अनुसार सही और सत्यापित करके ही ऑनलाइन आवेदन भेजें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here