Home Business/Education रेवाड़ी के बावल कॉलेज में तेंदुआ, विद्यार्थियों की छुट्टी

रेवाड़ी के बावल कॉलेज में तेंदुआ, विद्यार्थियों की छुट्टी

127
0

रेवाड़ी | बावल के सरकारी महाविद्यालय के कैंपस में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कॉलेज के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ घूमते हुए कैद हुआ। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

डर के कारण गुरुवार सुबह कॉलेज के सभी विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे। फिलहाल तेंदुआ अभी तक पकड़ में नहीं आया है। बता दें कि पिछले दो दिनों से कॉलेज परिसर में तेंदुए के होने की सूचना मिल रही थी। कॉलेज प्रबंधन ने पहले ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन अब तक किसी भी टीम को तेंदुआ नहीं मिला।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे चौकीदार के पास तेंदुआ विचरण कर रहा था। इसके बाद वन विभाग की टीम तुरंत सूचना पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका। उधर, सुरक्षा के मद्देनज़र कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here