Home Haryana करनाल से हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के लिए राहत सामग्री रवाना

करनाल से हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के लिए राहत सामग्री रवाना

150
0

Karnal, 7 September-प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के प्रभावित इलाकों की मदद के लिए करनाल जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को जिला सचिवालय से खाद्य सामग्री और आवश्यक सामान से भरे तीन ट्रकों को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सरकार और समाज मिलकर खड़े

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि भारी बारिश और बादल फटने के कारण पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। पंजाब के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति है और लोग कठिनाई में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाएं मिलकर प्रभावितों तक राहत पहुँचाने में जुटी हैं।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अपील

कल्याण ने बताया कि उन्होंने अपनी एक महीने की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में भेज दी है। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों से अपील की कि वे भी सहयोग करे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here