हरियाणा | हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार सुबह 7:55 बजे ताज़ा अलर्ट जारी किया है।
इस अलर्ट के मुताबिक, अगले तीन घंटे में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और जींद जिलों में गरज-चमक और हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।