अंबाला (एकता): अंबाला में एक दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है, जहां शहजादपुर पुराना बस स्टैंड के पास गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतकों की पहचान शहजादपुर निवासी 22 वर्षीय प्रदीप कुमार और 23 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस गाड़ी की तलाश में हैं जिसने युवकों की बाइक को टक्कर मारी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं युवकों की मौत से परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।







