Home Haryana हरियाणा में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में असर

हरियाणा में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में असर

19
0

हरियाणा  |  हरियाणा में मौसम विभाग ने एक और दो सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट और मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1 सितंबर: ऑरेंज अलर्ट

सोमवार को राजधानी चंडीगढ़ समेत कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जिन जिलों में ज्यादा असर रहेगा उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं।
इसके अलावा सिरसा, जींद, हिसार और रेवाड़ी में भी अलग-अलग स्थानों पर आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

2 सितंबर: येलो अलर्ट

मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ और पंचकूला के साथ अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here