चंडीगढ़| हरियाणा सिविल सेवा (HCS) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति दी गई है। इन नियुक्तियों की घोषणा सोमवार को भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा की गई। सभी अधिकारियों को हरियाणा कैडर में प्रोबेशन पर नियुक्त किया गया है और वे आगामी आदेशों तक इस स्थिति में बने रहेंगे।
2021 से 2024 की चयन सूचियों से की गईं नियुक्तियां
प्रमोशन की यह प्रक्रिया वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 के लिए निर्धारित रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए पूरी की गई है। इसका उद्देश्य योग्य अधिकारियों को समय पर उच्च प्रशासनिक सेवाओं में शामिल करना है।
लिस्ट में सेवानिवृत्त अधिकारियों के भी नाम
घोषित सूची में सुमिता, आसमा और महावीर जैसे तीन ऐसे अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं जो फिलहाल सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके प्रमोशन से संबंधित प्रक्रिया पर UPSC की ओर से अलग से स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा।
IAS में प्रमोट हुए HCS अधिकारियों की सूची:
- विवेक पदम सिंह
- डॉ. मुनीश नागपाल
- महेंद्र पाल
- सतपाल शर्मा
- सुशील कुमार
- वर्षा खांगवाल
- वीरेंद्र सिंह सहरावत
- सत्येन्द्र दूहन
- मनिता मलिक
- सतबीर सिंह
- अमृता सिंह
- योगेश कुमार
- वंदना दिसोदिया
- जयदीप कुमार
- समवर्तक सिंह खांगवाल
9 अधिकारियों को प्रमोशन क्यों नहीं मिला?
सूत्रों के अनुसार, 9 अन्य HCS अधिकारियों को विभिन्न कारणों से इस सूची में शामिल नहीं किया गया। इनमें विभागीय जांच, सेवा रिकॉर्ड में कमियां या अन्य प्रशासनिक बाधाएं शामिल हो सकती हैं। इस पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।
यह फैसला न केवल प्रशासनिक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि राज्य की नौकरशाही में ताजगी और नेतृत्व की नई लहर भी लेकर आएगा।







