चंडीगढ़ | हरियाणा में तृतीय श्रेणी के पदों के लिए आयोजित की जा रही सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के ऑनलाइन आवेदन शनिवार रात 12 बजे बंद कर दिए गए। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आवेदन की समय-सीमा में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
फीस जमा करने की अंतिम मोहलत आज शाम 6 बजे तक, वे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन तो कर दिया है लेकिन फीस अभी तक नहीं भरी, वे रविवार शाम 6 बजे तक अपनी परीक्षा फीस जमा करा सकते हैं।
प्रदेशभर में बनाए गए हैं 2300 परीक्षा केंद्र, HSSC ने राज्यभर में करीब 2300 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। हालांकि अब अंतिम आंकड़ों के आधार पर परीक्षा केंद्रों की संख्या में कुछ फेरबदल किया जा सकता है। परीक्षा की तैयारी सोमवार से शुरू कर दी जाएगी।
सरकार को भेजा जाएगा अंतिम डाटा आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सभी आवेदनों का अंतिम डाटा सोमवार को राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद आयोग के अध्यक्ष, प्रधान सचिव और अन्य अधिकारी सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक करेंगे ताकि परीक्षा की सुचारु रूप से तैयारी की जा सके।
CET में 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने किया आवेदन बताया गया है कि इस बार CET के लिए 10 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 12 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन आवेदकों की मांग पर इसे 2 दिन बढ़ाकर 14 जून तक कर दिया गया था।







