Home Crime खांडसा गांव में अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार, फॉरेन...

खांडसा गांव में अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार, फॉरेन एक्ट के तहत मामला दर्ज

202
0

गुड़गांव | खांडसा गांव में पुलिस की नजरों से बचकर रह रहा एक चीनी नागरिक अंततः पुलिस के खुफिया नेटवर्क के हत्थे चढ़ गया। सूचना मिलने पर सेक्टर-37 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध चीनी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह वैध निवास का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिक की पहचान जेनेसिस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह वर्ष 2020 से खांडसा गांव में रह रहा था, लेकिन मकान मालिक ने उसकी मौजूदगी की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में पहलगाम में हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में खुफिया तंत्र को सूचना मिली थी कि खांडसा गांव में एक विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहा है। टीम ने जब मौके पर जाकर जांच की तो वह टालमटोल करने लगा और दस्तावेज दिखाने से बचता रहा। इसके बाद थाना प्रभारी को बुलाकर कार्रवाई की गई।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी किसी कंपनी में कार्यरत था, जिसकी सत्यता की पुष्टि की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वह किसी तरह की संवेदनशील जानकारी विदेश भेजने में शामिल तो नहीं था। हालांकि फिलहाल ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फॉरेनर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। मामले की जानकारी संबंधित दूतावास को भी भेज दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here