Home Haryana फरीदाबाद से पलवल जाने वालों के लिए ट्रैफिक अलर्ट, 3 दिन तक...

फरीदाबाद से पलवल जाने वालों के लिए ट्रैफिक अलर्ट, 3 दिन तक बदला रहेगा रास्ता

228
0

फरीदाबाद |  पलवल की ओर यात्रा करने वाले फरीदाबादवासियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। ट्रैफिक पुलिस ने 3 दिन के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जो आज से प्रभावी हो गई है। यह एडवाइजरी खासतौर पर नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर सफर करने वालों के लिए है।

पुलिस के अनुसार, बल्लभगढ़ से पलवल जाने वाली सर्विस लेन पर सीकरी के पास मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस कारण सीकरी से जाजरू मोड़ तक का मार्ग 21 मई तक पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में इस रूट पर चलने वाले लोगों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे झाड़सेंतली कट से हाईवे की मुख्य लेन पर चढ़ें और मिलन रिसोर्ट के पास वापस अपनी दिशा पकड़ें। यह अस्थायी बदलाव मरम्मत कार्य पूरा होने तक लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here