Home Crime पाकिस्तान से लाई गई करोड़ों की हेरोइन सहित युवक काबू

पाकिस्तान से लाई गई करोड़ों की हेरोइन सहित युवक काबू

87
0

सिरसा | सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान गांव पनिहारी के बस स्टैंड से एक युवक को करीब 3 करोड़ रुपए की 450 ग्राम 09 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है । यह हेरोइन पाकिस्तान से लाई गई थी और अमृतसर के रास्ते सिरसा व आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पुख्ता सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बस से उतरते ही काबू कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें काबू किया जाएगा।

जानकारी देते हुए डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव जसवाल तहसील डेलो, जिला लुधियाना, पंजाब के रूप मे हुई हैं ।  उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के उप निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सदर थाना क्षेत्र के गांव पनिहारी बस स्टैंड पर नाकाबंदी किए हुए थी। आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान सरदुलगढ़ पंजाब की तरफ से एक बस आकर गांव पनिहारी बस स्टैंड पर रुकी । बस में से एक नौजवान युवक अपने हाथ में काले रंग का बैग लिए उतरा। युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया। युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जा से करीब 3 करोड़ रुपए की 450 ग्राम 09 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है । प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उक्त हेरोइन पाकिस्तान से अमृतसर लाई गई थी। इसे सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने के लिए वह लाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here