Home Haryana हरियाणा में तेज गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

हरियाणा में तेज गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

129
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे लोग बेहाल हो गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत राज्य में तेज गर्म हवाएं चलने के साथ तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।

बीते दिनों अचानक मौसम में बदलाव देखा गया, जब नारनौल और नूंह में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं हिसार, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, भिवानी और सिरसा में बादल छाए रहे। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, और रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक गर्मी और बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में कुछ बदलाव आएगा, और 30 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीद है। इसके बाद मौसम में बदलाव एक और दो मई को भी देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here