Palwal, 7 April- यूं तो सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है, लेकिन शायद यह नारा केवल सरकार के दावों और कागजों तक ही सीमित रह जाता है. इसका ताजा उदाहरण सामने आया है पलवल जिले मे, जहां उपमंडल होडल के राजकीय सीनियर सेकेंडरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को अभी तक किताबें नहीं मिली है. जिस वजह से छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि 15 अप्रैल तक छात्राओं की किताबें वितरित की जाएगी।
छात्राए बोली पुरानी किताबों से ही पढ़ा रहे शिक्षक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से लेकर कक्षा आठवीं तक शिक्षा विभाग द्वारा किताबें दी जाती हैं, लेकिन अभी तक स्कूलों में बच्चों के लिए किताबें नहीं पहुंची हैं। जिस वजह से बच्चों को पढ़ाई करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिला पलवल के होडल के राजकीय सीनियर सेकेंडरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को अभी तक किताबें नहीं मिली हैं । जब इस बारे में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से बात की तो छात्राओं ने कहा कि वह लगातार स्कूल में पढ़ने के लिए आ रही हैं लेकिन अभी तक उनको किताबें नहीं मिली हैं और स्कूल के अध्यापकों द्वारा 15 अप्रैल के लिए बोला है।छात्राओं ने कहा कि उनको स्कूल में अध्यापकों द्वारा पुरानी किताबों से पढ़ाया जा रहा है लेकिन घर पर वह बिना किताबों के कैसे पढ़ाई करें। वहीं जब इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने बताया कि स्कूल में केवल 8 वीं कक्षा की हिंदी मीडियम की किताबें आई हैं इंग्लिश मीडियम किताबें नहीं आई हैं अभी छठी और सातवीं कक्षा की किताबें नहीं आई हैं । उन्होंने बताया कि जो आठवीं कक्षा की हिंदी मीडियम की किताबें आई हैं उनको 15 अप्रैल को बच्चों को दिया जाएगा लेकिन अभी तक कक्षा 6 से कक्षा सातवीं की किताबें नहीं आई हैं यह कब तक आएगी यह नहीं पता है।







