Home Haryana करनाल शेखपुरा सुहाना के सरपंच पति विक्रम ने ऑनलाइन क्रिकेट गेम में...

करनाल शेखपुरा सुहाना के सरपंच पति विक्रम ने ऑनलाइन क्रिकेट गेम में जीते 3 करोड़ और एक थार जीप

269
0
करनाल, 2 अप्रैल-करनाल में शेख पूरा सुहाना की सरपंच रेखा के पति प्रतिनिधि सरपंच विक्रम ने 11 सर्किल एप पर आईपीएल मैच में टीम बनाकर 3 करोड रुपए और थार जीप जीती है. शेखपुरा सुहाना गांव के सरपंच विक्रम गरीब परिवार से है. पहले भी वह ऑनलाइन गेम खेल कर मोटी-मोटी रकम जीत चुके हैं। इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद विक्रम के परिवार में खुशी का माहौल है। आस पड़ोस के लोगो और रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।
2019 से ऑनलाइन जेम खेलते है विक्रम
विक्रम ने बताया कि मैं 2019 से ऑनलाइन गेम खेल रहा हूं। इससे पहले भी साल 2021 में 2.70 रुपए जीते थे। आईपीएल में 1 अप्रैल को हुए पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मैच में अपनी ₹49 में टीम बनाई थी। इसमें मुझे रैंक वन मिला। जिसके कारण मुझे 3 करोड़ और एक महिंद्रा थार मिली है इसके अलावा ड्रीम 11 अप में भी ₹2 लाख मिले हैं।विक्रम की पत्नी सरपंच रेखा ने बताया उनके पति को ऑनलाइन क्रिकेट खेलने का शौक है. कल रात को जब मुझे यह खबर मिली तो मैं हैरान रह गई। कभी सोचा भी नहीं था कि हम करोड़पति बन जाएंगे। जब नाम आया तो यकीन ही नहीं हुआ खुशी कैसे ब्यान करूं कुछ समझ नहीं आ रहा है।
कॉमन सर्विस सेंटर पर ऑपरेटर का करते हैं काम
वही विक्रम कॉमन सर्विस सेंटर पर ऑपरेटर का काम करता है। इसी से उसका घर चलता है। सरपंच बनने के बाद भी गांव के विकास कार्यों पर वह अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। पंचायत फंड से गांव में गली नालों का निर्माण सीसीटीवी लगवाने और सफाई व्यवस्था पर काम किया है।विक्रम के पिता वेद प्रकाश ने बताया के यकीन नहीं हो रहा है कि बेटा करोड़पति बन गया। जब मुझे रात को बेटे की जीत की खबर मिली तो पहले मुझे यकीन नहीं हुआ तब बाद में मुझे फोन पर स्क्रीनशॉट भी दिखाया। मेरा बेटा क्रिकेट का बहुत शौक रखता है लेकिन उसने यह भी कभी नहीं सोचा होगा कि ऑनलाइन गेम से वह करोड़पति बन जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here