Home Haryana ईद से पहले आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश… सरपंच ने सोशल...

ईद से पहले आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश… सरपंच ने सोशल मीडिया पर लिखी विवादित टिप्पणी

158
0
यमुनानगर, 29 मार्च —यमुनानगर में सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने बुड़िया थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।अमादलपुर गांव के सरपंच ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। जिससे मुस्लिम समाज के लोगों में काफी रोष है थाना प्रभारी ने मामला दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है।
यमुनानगर के बुढ़िया थाने में उस वक्त हंगामा हुआ जब सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकजुट होकर अमादलपुर गांव के सरपंच के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि अमादलपुर गांव के सरपंच ने मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हमारे नबी और कुरान के बारे में अपवित्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जो बिल्कुल भी सहनीय नहीं है। गुलफाम ने बताया कि गांव के सरपंच ने आपसी भाईचारा और सौहार्द्ध बिगड़ाने की कोशिश की है। जिसकी शिकायत लेकर आज हम थाने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा है कि पहले भी अमादलपुर गांव के सरपंच अखिलेश इस तरह की हरकत कर चुका है। वही दूसरा युवक जुल्ककार ने बताया कि हम अमादलपुर गांव के सरपंच के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। उन्हें कहा कि जब हम किसी धर्म के बारे में कुछ गलत नहीं कहते तो उन्हें हमारे धर्म के बारे में लिखने का कोई अधिकार नहीं है। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद सैकड़ो की संख्या में आसपास के मुस्लिम समाज के लोग अपने घर वापस लौटे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक बयान तो नहीं दिया है लेकिन मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here