कुरुक्षेत्र, 12 दिसंबर -अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दिन कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर गीता आरती में शामिल हुए. उन्होंने सन्नहित सरोवर पर दीपोत्सव में भाग लिया । ब्रह्मसरोवर के तट पर अयोध्या नगरी की तर्ज पर दीपदान और रंगीन आतिशबाजी हिंडोले भी छोड़े गए । ब्रह्मसरोवर और सन्नहित सरोवर के घाट पर लाखो दीपक जलए गए ।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी की अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुबकामनाएं भी दी और कहा की भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की सभी का जीवन अलौकिक और विकसित हो. कुरुक्षेत्र की सभी संस्था ने मिलकर 18 हज़ार दीपक जलाये. गीता महोत्सव के दिन मुख्यमंत्री नायब सैनी का दौरा रहा जहां दिन के समय उन्होंने वैश्विक गीता पाठ में हिस्सा लिया. वही शाम के समय स्नेहित सरोवर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ दीपोत्सव में शामिल हुए। ब्रह्म सरोवर पर होने वाली संध्याकालीन आरती में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी ने शिरकत की इस दौरान उनके साथ पूर्व शिक्षा मंत्री कँवरपाल गुजर भी मौजूद रहे। इस दौरान आतिशबाजी भी देखने को मिली ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने देशवासियों को गीता जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि हर वर्ष गीता जयंती के उत्सव से लोगो का लगाव बढ़ता जा रहा है लोग लगातार इस उत्सव के साथ जुड़ते जा रहे है।







