Home Haryana पलवल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अन्न कूट पर्व…भगवान कृष्ण...

पलवल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अन्न कूट पर्व…भगवान कृष्ण को लगाए गए 56 भोग

65
0
पलवल , 2 नवंबर -स्वर्णकार सभा पलवल द्वारा अन्न कूट का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माल गोदाम रोड स्थित सुनारों की बगीची में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।  स्वर्णकार सभा के प्रधान जुगल किशोर वर्मा ने बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पर्वत, भगवान श्री कृष्ण और गौ माता की पूजा की जाती है। इस दिन लोग घर के आंगन में या घर के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और पूजा करते हैं।इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाने की भी परंपरा है।
किशोर वर्मा ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से अन्नू कूट का प्रसाद बनाकर वितरित किया जा रहा है। जिसमें स्वर्णकार सभा सहित अन्य लोगों का भी योगदान होता है।सुशील वर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के कोप से ब्रजवासियों, पशु पक्षियों की रक्षा की थी। इस दिन नवधान्य का भोग अन्नकूट प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। उन्होंने बताया कि अन्नू कूट का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से लोगों की लाइन लगी हुई है। सभी लोग प्रसाद ग्रहण कर धर्म के भागी बन रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here