Home Haryana बीजेपी राष्ट्रीय सचिव बोले.. सदस्यता अभियान से नगर निगम चुनाव में...

बीजेपी राष्ट्रीय सचिव बोले.. सदस्यता अभियान से नगर निगम चुनाव में होगा फायदा

346
0
गुरुग्राम, 29 अक्टूबर –गुरुग्राम में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में कार्यशाला  का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गुरुग्राम जिला में 4 लाख 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। सदस्यता अभियान को कैसे आगे बढ़ाया जाए इसके बारे में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने बूथ और मंडल स्तर पर कार्यशाला करके नए सदस्य जोड़ने के बारे में बताया।
जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में विधायक बिमला चौधरी, तेजपाल तंवर, मुकेश शर्मा व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी भी उपस्थित रहीं। कार्यशाला के बाद राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए और भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में बताया। धनखड़ ने देश व प्रदेश वासियों को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर 250 सदस्य बनाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिला में 4 लाख 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया है। गुरुग्राम विधानसभा में 1 लाख 25 हजार, बादशाहपुर विधानसभा में भी 1 लाख 25 हजार व पटौदी तथा सोहना विधानसभा में 1-1 लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए धनखड़ ने कहा कि यह सदस्यता अभियान नगर निगम चुनाव को भी सरल बना देगा और चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here