सोनीपत 30 अगस्त :––सोनीपत की वर्धमान सोसायटी में स्थित पंकज त्यागी नाम के वकील के घर आज सुबह 5 बजे एनआईए की टीम छापेमारी के लिये पहुँची।टीम ने करीब 5 घंटे तक पूछताछ के बाद एनआईए की टीम पंकज त्यागी के घर से कुछ जरूरी दस्तावेज और फोन कब्जे में लेकर निकली गई।पंकज त्यागी को भी एनआईए ने हिरासत में लिया।पंकज त्यागी घर से बाहर निकलते हुए कहा कि सच बोलने पर मामला दर्ज हुआ है।यूएपीए के तहत एनआईए ने मुकदमा दर्ज किया है।पुरे मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।लखनऊ में कोई मुकदमा दर्ज हुआ है, उस संबंध में ही छापेमारी हुई है।
बता दे की राष्ट्रीय जांच एजेंसी प्रतिबंधित संगठन के नेताओं के खिलाफ़ एक नक्सल मामले में चार राज्यों में छापेमारी कर रही है। एनआईए की जांच से पता चला है कि कई फ्रंटल संगठनों और छात्र विंग को भारत सरकार के खिलाफ़ काम करने का काम कर रहे है। इसी के तहत हरियाणा के सोनीपत में वर्धमान सिटी में स्थित 1101 नंबर फ्लैट में जिसमें पंकज त्यागी नाम का वकील रहता है ,घर पर छापेमारी की गई है। हालांकि पंकज त्यागी ने मीडिया केमरे पर कहा है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एनआईए ने कोई मामला दर्ज किया है जिसकी पूछताछ के लिए टीम उनके घर पर पहुंची थी पंकज त्यागी ने आरोप लगाया है कि यह सच बोलने की सजा होने दी जा रही है उसे मामले से हमारा कोई लेना-देना नहीं है पंकज त्यागी ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है फिलहाल टीम छापेमारी के बाद निकल चुकी है और घर से जरूरी दस्तावेज और मोबाइल फोन जप्त कर लिए हैं वही पंकज त्यागी कोइरासत में लिया गया है ,फिलहाल सेक्टर 27 थाना पुलिस पूरे मामले में अब जांच करेगी।







