Home Haryana कुरुक्षेत्र के इस्कॉन कृष्ण अर्जुन मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा...

कुरुक्षेत्र के इस्कॉन कृष्ण अर्जुन मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

137
0
कुरुक्षेत्र, 26 अगस्त (TSN)- आज देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में धर्म नगरी कुरूक्षेत्र में निर्माणाधीन विश्व के सबसे बड़े कृष्ण अर्जुन मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व इस्कॉन कुरुक्षेत्र द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है।  मंगला आरती के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन कृष्ण अर्जुन मंदिर में हो रहा है।
देश भर से श्रद्धालु श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर में पहुंच रहे हैं और भगवान श्री कृष्ण को झूला झुला रहे हैं, माथा टेक रहे हैं।मंदिर के मंदिर से जुड़े सेवादारों ने बताया कि आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष में श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरण किया जा रहा है। शाम 5 बजे शिवरात्रि 11 तक भजन, कीर्तन, कथा कार्यक्रम आयोजित होगा। रात्रि 11:00 बजे भगवान श्री कृष्णा का अभिषेक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुभाष सुधा सहित कई अन्य नेता और असंख्य गणमान्य लोग भी भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here