कुरुक्षेत्र, 16 अगस्त–पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जशनदीप रंधावा के कुशल मार्ग-दर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में अजय कुमार पुत्र वैजनाथ वासी दादरा जिला लुधियाना पंजाब व अजय पुत्र विजय पाल वासी कालख जिला लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार करके उनके कब्ज़ा से 1 किलोग्राम अफीम व 70 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 अगस्त को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र पाल के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक राजपाल, सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार, प्रवीन कुमार, सिपाही दिनेश कुमार, एसपीओ संजय कुमार व गाड़ी चालक हवलदार विनोद कुमार की टीम अपराध तलाश मे जिन्दल चौंक के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अजय कुमार पुत्र बैजनाथ वासी दादरा जिला लुधियाना पंजाब ट्र्क पर ड्राईवरी करता है व अजय पुत्र विजयपाल वासी कालख जिला लुधियाना पंजाब ट्र्क पर हैल्पर की नौकरी करता है । जो ये दोनों लुधियाना से अपने ट्रक पीबी-13एएल-8731 में सामान लोड करके कलकता, झारखंड, बिहार जाते हैं और कलकता, झारखंड से सामान लोड करके वापिस आते समय ट्रक मे डोडा पोस्त व अफीम लेकर आते हैं । जो आज भी अजय कुमार व अजय अपने ट्रक मे सामान लोड करके यूपी से होते हुए पंजाब मे जायेंगे। अगर पीपली चौंक पर नाकाबन्दी करके ट्रक की तलाशी ली जाये तो ट्रक मे से काफी मात्रा मे डोडा पोस्त व अफीम मिल सकती है ।
1 किलोग्राम अफीम व 70 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद
सूचना पर पुलिस टीम ने पीपली चौंक पर नाकाबन्दी करके चैकिंग शुरू कर दी। मौका पर राजपत्रित अधिकारी श्री ओम प्रकाश डीएसपी शहर कुरुक्षेत्र को बुलाया गया। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को ट्रक पीबी-13एएल-8731 आता हुआ दिखी दिया। पुलिस टीम ने ट्रक को रोककर नामपता पूछने पर ड्राईवर ने अपना अजय कुमार पुत्र बैजनाथ वासी दादरा जिला लुधियाना पंजाब तथा हैल्पर ने अपना नाम अजय पुत्र विजयपाल वासी कालख जिला लुधियाना पंजाब बताया। पुलिस टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपियों के ट्रक की तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 1 किलोग्राम अफीम व 70 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उप निरीक्षक राजपाल ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेसवार्ता में जानकारी में पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि नशे को जड़ से खत्म के लिए डिमांड और सप्लाई की चैन तोडना जरुरी है। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर बड़ी करवाई जारी है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने साढ़े सात माह में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जनवरी से 16 अगस्त तक 150 मामले दर्ज कर 266 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 30 किलो 269 ग्राम अफीम, 1706 किलो 758 ग्राम चूरापोस्त, 348.90 ग्राम हैरोइन, 345.95 ग्राम स्मैक, 43 किलो 110 ग्राम गांजा, 2 किलो 300 ग्राम चरस/सुल्फा, 8262 नशीली गोलियां, 4264 कैप्सूल, 28 बोतल सीरप, 43 किलो 600 ग्राम अफीम के पोधे बरामद किये गए। इन नशीले पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय मार्किट में करोड़ों रूपये है। पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इस अवधि के दौरान 22 व्यवसायिक मामले दर्ज करके 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 17 किलो 780 ग्राम अफीम, 1429 किलो 548 ग्राम चूरापोस्त, 2 किलो 110 ग्राम चरस, 7700 नशीली गोलियां, 4264 कैप्सूल बरामद किये गए।







