Home Haryana प्रचंड गर्मी के कारण सब्जियों की फसलें भी हो रही है खराब…...

प्रचंड गर्मी के कारण सब्जियों की फसलें भी हो रही है खराब… किसान परेशान

154
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल में भारी गर्मी पड़ने से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं पर इसका फसलों पर भी प्रभाव देखने को मिल रहा है |  ज्यादातर फसले  इस गर्मी के मौसम में झुलसती  हुई नजर आ रही है | जिससे फसल को काफी नुकसान हो रहा है और  इसका असर टमाटर की फसल पर दिख रहा है।
टमाटर की फसल खराब होने के कगार पर
टमाटर की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच चुकी है. इंद्री के गांव धूमसी  में टमाटर की खेती कर रहे सुनील कुमार के खेत में इस प्रचंड गर्मी के कारण अधिकतर टमाटर की फसल सूखती हुई नजर आ रही है. जिसकी रोकथाम करने के लिए दूसरे दिन पानी भी दिया जा रहा है|  लेकिन उसके बावजूद भी फसल में कोई भी सुधार नहीं आ रहा है | इस बारे में कृषि विभाग के अधिकारियों से बात की गई  तो  उन्होंने भी उपाय तो बताएं लेकिन अधिक गर्मी होने के कारण वह सभी उपाय फेल होते हुए नजर आ रहे हैं | सब्जियों के दामों में भी भारी वृद्धि इसीलिए हो रही है क्योंकि उत्पादन में भारी गिरावट आ चुकी है जिसकी वजह से सब्जी मंडी में फसल  बहुत ही कम आ रही हैं।
सुनील कुमार ने बताया कि उनकी  टमाटर की खेती के पौधे दिन प्रतिदिन सूखते जा रहे हैं.जिसकी वजह से पौधे  पर लगे हुए टमाटर भी खराब हो रहे हैं. इस बारे में वह बहुत परेशान है, लेकिन कोई भी  हल होता  दिखाई नहीं दे रहा है | उन्होंने  कहा कि यदि इसी प्रकार से  सब्जी की फसल खराब होती रही तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा | मौसम में कब बदलाव होगा इस बारे में अभी तक कहना कुछ भी संभव नहीं है, लेकिन यदि मौसम इसी तरह से गर्मी का रहा तो आने वाले समय में और भी परेशानी आम जनमानस को हो सकती है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here