Home Haryana मनोहर लाल के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने पर करनाल में जश्न का...

मनोहर लाल के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने पर करनाल में जश्न का माहौल

71
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)– भाजपा सांसद मनोहर लाल के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने पर करनाल में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाँटकर खूब जश्न मनाया। करनाल में बीजेपी नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच गाकर अपनी खुशी जाहिर की और मनोहर लाल को कैबिनेट मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। करनाल से मनोहरलाल को मोदी 3.0 में बनाया गया है कैबिनेट मंत्री।
अब केंद्र की योजनाओं के भी प्रदेश में आने की उम्मीद जगी
भाजपा नेताओं ने कहा कि मनोहर लाल के केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने पर करनाल को काफी फायदा होगा और यहां प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्रीय सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते करनाल सहित प्रदेश को अनेक विकास योजनाओं का तोहफा दिया है। अब केंद्र की योजनाओं के भी प्रदेश में आने की उम्मीद जगी है। उन्होंने मनोहर लाल को मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी करनाल से विधायक है। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धि राजा को एक लाख 32 हजार से अधिक वोटो से मात दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here