पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद लोकसभा से जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा ने आज पलवल में जनसम्पर्क अभियान चलाया और लोगों से वोट देने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार बेहतर ढंग से चल रहा है। जजपा पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।
फरीदाबाद लोकसभा सीट से जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा से कांग्रेस व भाजपा के सांसदों को जिताकर जनता ने कई बार संसद में दिल्ली भेजने का काम किया है लेकिन विकास के मामले में आज भी फरीदाबाद और पलवल जिला पिछड़ा हुआ है। कभी उद्योग नगरी कहलाने वाला फरीदाबाद आज उद्योग के मामले में पिछड़ता जा रहा है यहां के सांसदों ने सिर्फ अपनी जेबें भरने का काम किया है जनता की तकलीफों से उनका कोई लेना देना नहीं है अब जनता को जागरूक होने की जरूरत है ताकि एक युवा नेतृत्व को मौका दिया जाए। जजपा चौधरी देवीलाल की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेगी। जनता जिसे चाहे उसे संसद में भेज सकती है आज जरूरत है कि उन्हें एक मौका दिया जाए ताकि पूरे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का विकास किया जा सके। इस मौके पर उनके साथ पलवल से जैप के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरव जज्बा नेता प्रवीण दूरी सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे







