अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- अंबाला लोकसभा से भाजपा की टिकट मिलने के बाद बंतो कटारिया ने आज अंबाला में पहली पत्रकारवार्ता की। इस दौरान बंतो कटारिया ने पत्रकारों के समक्ष भाजपा के मेनिफेस्टो को रखा और मोदी के 2047 तक के विजन को बताया।
भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने अंबाला को लेकर प्लान और विजन पर कहा जनता उन्हें जितवाकर संसद में भेजे वो अंबाला को नम्बर एक बनाना चाहती है। वहीं बंतो ने किसानों की नाराजगी व किसानो द्वारा भाजपा जजपा के बहिष्कार के पोस्टर लगने पर कहा किसानो के लिए भाजपा ने बहुत काम किया है। पोस्टरों की जानकारी उन्हें नही है। बंतो ने कहा किसान भाजपा से खफा नही है। पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के बंतो का प्रचार संभालने पर बंतो ने कहा विज उनके बड़े भाई है वे मेरे लिए रत्न लाल कटारिया से ज्यादा प्रचार करेंगे।