Home Haryana डॉ. सुशील गुप्ता ने किया मंडियों का दौरा..बोले किसान, मजदूर और व्यापारी...

डॉ. सुशील गुप्ता ने किया मंडियों का दौरा..बोले किसान, मजदूर और व्यापारी के बीच खाई पैदा कर रही BJP

147
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र जिले की मंडियों का दौरा किया। उन्होंने पेहवा, इस्माईलाबाद, ठोल, झांसा और शाहबाद अनाज मंडी का दौरा किया। इसके साथ उन्होंने बोली साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर कार्यक्रमों की शुरुआत की। उनके साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मनदीप सिंह चठ्ठा, जगदीश राठी, हरप्रीत सिंह चीमा, मनप्रीत सिंह चीमा, एडवोकेट सुभाष गोयल, हरमनदीप सिंह विर्क, बलबीर सिंह सैनी, गुरविंदर सिंह नथ, हरपाल भट्टी, रघुबीर सिंह चठ्ठा, गेहल सिंह संधू, अमरीक सिंह, सोनू सामरा, राजकौर गिल, एडवोकेट रुचिका, शिखा गर्ग मौजूद रहे।
प्रदेश की जनता “इंडिया” गठबंधन को जिताने और भाजपा को हराने के लिए तैयार
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  पूरे देश में भाजपा के सांसद भाग रहे हैं। दिल्ली में दो सांसद चुनाव लड़ने से भाग गए। वहीं देश के उपराष्ट्रपति के बेटे ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के नेताओं में खलबली मची हुई है। बीजेपी में इंडिया गठबंधन से हार का डर नजर आने लगा है। हरियाणा में बीजेपी नेता लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि वैसे तो भाजपा सरकार में हर वर्ग पीड़ित है लेकिन किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा दुखी है। भाजपा लगातार मंडियों को बंद करने का प्रयास कर रही। किसान, मजदूर और व्यापारी के बीच खाई पैदा कर रही है। लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की मंशा को समझ चुकी है।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में मंडियों में अव्यवस्था है।भाजपा सरकार किसान, मजदूर और व्यापारी विरोधी सरकार है। इस बार हरियाणा में इंडिया गठबंधन लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगा और इसकी शुरूआत धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here