कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- पिहोवा के श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मेले की तैयारी के लिए मंदिर कमेटी की ओर से तैयारी कर ली गई। श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर में जुटना शुरू हो गए हैं।
जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की कराई गई शादियां
संगमेश्वर धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की ओर से कई जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की सामूहिक शादियां कराई गई। मंदिर कमेटी की ओर से उनको जरूरत का सामान भी दिया। शुक्रवार को यहां विशाल रक्तदान और मेडिकल शिविर लगाया जाएगा। सेवादल के 350 सदस्य ड्यूटी संभालेंगे। शुक्रवार रात को भगवान शिव का भस्माभिषेक होगा। इसमें संत महात्मा गाय के गोबर के उपलों से बनी भस्म से अभिषेक पूजन करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए सभी धर्म शालाओं में भंडारों की व्यवस्था की गई है।







