Home Ambala बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने पर अंबाला पुलिस की नज़र…...

बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने पर अंबाला पुलिस की नज़र… अवैध तरीके से पटाखे बेचने पर होगी कार्रवाई,

138
0
अम्बाला ( TSN)- दीपावली की खुशियां पटाखे चलाए बिना अधूरी सी होती है ।जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है,  बाजारों में पटाखे बेचने वालों की भी भीड़ लग गई है ।वहीं पुलिस का भी एक्शन देखने को मिल रहा है, पर बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों पर अभी भी अंबाला पुलिस की तलवार लटकी हुई है और अवैध तरीके से पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है  ।
बता दें कि  शहर की दशमेश मार्केट में दो दुकानदारों पर रेड कर भारी मात्रा में पटाखे जप्त किए गए थे, तो वही शहर के कई इलाकों में अंबाला पुलिस द्वारा पटाखे बेचने वालों की दुकानों पर जाकर लाइसेंस चेक किया जा रहे हैं ।  इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सरकार द्वारा पटाखे बेचने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं । वहीं अंबाला में डीसी ऑफिस की तरफ से पटाखे बेचने वालों को लाइसेंस भी दिए जा रहे हैं और अगर कोई भी इन नियमों का  उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here