Home politics आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को...

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

136
0
चंडीगढ़ ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में नीचे से पहले नंबर पर हैं। हरियाणा सरकार महिला विरोधी सरकार है।
जींद के स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना शर्मनाक 
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि जींद के एक गांव के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल लगातार छात्राओं की प्रताड़ना कर रहा था, शिक्षा के मंदिर में ये सब बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने ही हिम्मत कर मामले की शिकायत की। वहीं इससे पहले भी उस प्रिंसिपल ने पहले के स्कूलों में भी प्रदेश की बेटियों का शोषण करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार में यौन शोषण के आरोपी को मंत्री बना कर रखा है और पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है वहीं आरोपी मंत्री संदीप सिंह अपने पद पर विराजमान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में छात्राओं और महिलाओं को न्याय नहीं मिलता है। इससे पहले भी पानीपत की सामूहिक रेप की घटना ने भी पूरे प्रदेश और देश को झकझोर कर रख दिया था। प्रदेश में आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं वहीं महिलाएं घरों से भी बाहर नहीं निकलने से भी डरती हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में प्रदेश की बेटियां दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। प्रदेश की महिला पहलवानों को एफआईआर लिखवाने के लिए जंतर मंतर पर बैठना पड़ा था। हरियाणा में छात्राओं और महिलाओं के लिए न्याय नहीं है। मुख्यमंत्री खट्टर चिर निद्रा में सोए हुए हैं। उन्होंने जींद में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर न्याय दिलाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here