अंबाला (एकता): अब मतदाताओं को वोट डालने के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। देश में पहली बार मतदान के लिए हरियाणा ने क्यू मैनेजमेंट मोबाइल एप्लीकेशन का डिजिटल प्रोसेस शुरू किया है। जिससे मतदाताओं को वोट डालने में कोई परेशानी नहीं आएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार उसे लाइन में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस उपलब्धि के लिए भारत के निवार्चन आयोग ने हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सराहना की है।

चंडीगढ़ में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हरियाणा, पंजाब व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों तथा उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। अब वोटर को वोट डालने के लिए अपनी बारी का पता लग सकेगा। निर्वाचन आयोग ने पहली बार 17 साल की उम्र में ही युवाओं को मतदाता बनने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2023 में मतदाता सूचियों के संशोधन के दौरान कोई भी नागरिक जो 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर, 2023 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं। वे मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।
हरियाणा में 1,95,48,846 मतदाता हैं, जिनमें 1,04,16,965 पुरूष, 91,31,447 और 434 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य में 19863 मतदान केंद्र हैं। मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। गुरुग्राम व फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों में ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में लोगों को मतदाता के रूप में अभियान भी चलाए जा रहे हैं। जिसस उन्हें काफी फायदा होगा।







