अंबाला (एकता): हरियाणा में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि प्रदेश में अचानक चंडीगढ़, पंचकूला सहित कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अब कुछ दी दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार 2 अगस्त यानि बुधवार को अचानक बारिश शुरू हुई। जिससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत ली।
बता दें कि अगले पांच दिनों तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई गई है। हरियाणा के नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में भी ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होने वाली है। लोगों को थोड़ा सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। आपको बता दें कि पिछले दिन सिरसा जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया।







